






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2024। क्षेत्र के गांव रीड़ी में आज सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पांडाल को गुब्बारों से सजाया गया और श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए। गांव में पोकरनाथ रुघनाथ डाउनाथ चेतनाथ सिद्ध जाखड़ परिवार द्वारा आयोजित कथा में कथा वाचक मोहनराम महाराज ने आज कथा के पांचवे दिन कहा कि जब धर्म की हानि होती है तब भगवान अवतार लेकर धर्म की पुनर्स्थापना करते है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में मर्यादित होकर अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को बुराई के रास्ते से दूर रहकर सन्मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। कथावाचक ने भगवान राम व कृष्ण कथा के अनेक प्रसंगों का विस्तारपूर्वक व्याख्या की। इस अवसर पर यजमान सिद्ध जाखड़ परिवार सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण का लाभ उठाया।






