May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-12-17 at 21.29.28

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 17 दिसंबर 2025। पेंशनर्स दिवस पर बुधवार को पेंशनर्स भवन में जिला उपशाखा की वार्षिक अधिवेशन बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अपनी बात रखते हुए उप- कोषाधिकारी अरविंद गर्ग ने पेंशनर्स के सामने आने वाली पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु उपकोष कार्यालय के सभी अधिकारी व कार्मिकों के उनके सहयोग के लिये तत्परता से करने का आश्वासन दिया। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग ने बताया कि पेंशनर्स सेवा निवृति के बाद सामाजिक सेवा में सक्रिय रखेंगे तो जीवन बोझ नहीं लगेगा। और सेवा से संतुष्टी भी मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्याम महर्षि ने सभी पेशनर्सों को समय के साथ स्वभाव परिवर्तित कर सामाजिक सेवा में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। महर्षि ने कहा कि स्वयं के मन और तन को संभाल कर स्वयं को समाज सेवा में समर्पित करना चाहिये। उनके लिये जरूरी है कि वो अपने साथियों के साथ मिलते रहें जिससे मन की संतुष्टी भी मिले। पूर्व उपकोषाधिकारी बजरंग सेवग ने पेंशनरों की समस्याएं जैसे आठवें वेतन नियतन में पेंशनरो को लाभ से वंचित रखे जाने के कानून में केंद्र सरकार की मनसा की तरफ इशारा करते हुए भविष्य की पेंशन व्यवस्था निर्धारण की बारीकियों की जानकारी दी।
उन्होंने जीवित प्रमाण-पत्र की पुष्टी हेतु की जाने वाली कार्यवाही व २००८ के पूर्व सेवा निवृत होने वाले कार्मिकों की फेमिली पेंशन में जन्मतिथि अंकन में फेमिली पेंशनर की जन्म तिथि सिर्फ वर्ष में अंकित होने से समस्या है। उसे पूर्ण करवाने व अन्य किसी समस्या में सहयोग हेतु संपर्क करने की बात कही। शाखा मंत्री सत्यनारायण योगी ने तीन वर्षीय कार्यकाल की जानकारी देते हुए सभी को समस्या समाधान का आश्वासन दिया। पेंशनर्स समाज के ७५ वर्षीय वय प्राप्त १२ साथियों का सम्मान शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि उपकोषाधिकारी अरविंद गर्ग व श्याम महर्षि का भी शाल-श्री फल से सम्मानित किया गया। शाखाध्यक्ष करणीसिंह बाना ने सभी अतिथियों व पेंशनर्स का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन सत्यदीप ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चके एक दर्जन पेंशनर्स का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के अनेक पेंशनर्स शामिल हुए कार्यक्रम में।