May 20, 2026
banner[1]

जालबसर में निकाली जनजागरण यात्रा, सजाई झांकिया, लगाए जयकारे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखण्ड के गांव जालबसर में सोमवार को अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भव्य समारोह का संदेश देने पहुंचे पीले चावलों का पूजन गांव के श्रीकृष्ण मंदिर में किया गया। पंडित तिलोकाराम व जुगराज सारस्वत ने मंत्रोच्चारण के साथ अक्षत व कलश पूजन किया। अक्षत पूजन के बाद युवाओं ने गांव में संगीतमय जनजागरण यात्रा का आयोजिन किया। यात्रा में भगवा ध्वज लेकर डीजे व ढोल की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। पंडित अशोक शास्त्री व युवा बलराम बेनीवाल ने कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी का संयोजन किया। गांव में राममय माहौल नजर आया और कार्यक्रम में पीथाराम सारण, बेगाराम लूखा, गिरधारीसिह, कानसिह, लक्ष्मणराम पूनियां, पुरखाराम लूखा, दानाराम कङवासरा, मोहनराम शर्मा, मालाराम धतरवाल, नारायण चौधरी, भियाराम पूनियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को गांव जालबसर में हर उम्र व वर्ग के लोगों ने एकजुट होकर निकाली जनजागरण यात्रा, किया 22 जनवरी को उत्सव मनाने का आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने सजाई झांकी, लहराई पताकाएं।

10 गांवो में पहुंचाए अक्षत, दी उत्सव मनाने की प्रेरणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वहीं आज विश्व हिंदू परिषद द्वारा क्षेत्र के गांव धनेरू, बाडेला, बरजांगसर, कुनपालसर, राणासर नरुकान, राणासर हंसावतान, जाखासर नया, जाखासर पुराना, केऊ नई, केऊ पुरानी गांवों में पूजित अक्षत पहुंचाए। गांवों में 22 जनवरी के उत्सव के पत्रक व राम मंदिर के चित्रों का वितरण किया गया। इस दौरान दल में बजरंग दल जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत, विहिप संरक्षक भंवरलाल दुगड़, प्रखंड सहमंत्री नवरत्न राजपुरोहित, नगर अध्यक्ष अशोक बेद, प्रखंड संयोजक हनुमान घिंटाला शामिल रहें। दल सदस्यों ने ग्रामीणों को 22 जनवरी अपने घरों में मीठा बनाने व रामज्योत जलाकर उत्सव मनाने की प्रेरणा भी दी। मौजिज ग्रामीणों ने दल का स्वागत किया व आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विहिप पदाधिकारियों ने आज 10 गांवो में पहुंच कर पवित्र अक्षत वितरण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बांटे पत्रक व राममंदिर के चित्र, ग्रामीणों ने उत्साह के साथ दल सदस्यों का सम्मान करते हुए आभार जताया।

झूलेलाल मंदिर में नववर्ष की पहली संध्या को किया आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी समाज द्वारा सोमवार को झूलेलाल मंदिर में सिंधु बहराना साहेब दिवस मनाया गया। सिंधी महिला मंडल की मिनाक्षी मोरवानी की अगुवाई में महिलाओं ने मंदिर की सजावट की व संत कंवरराम मंडली के निखिल रिझवानी व मुरली संगवानी ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान समाज के दुर्गाप्रसाद खटनाणी, कन्हैयालाल रिझवानी, मुरलीधर संगवानी, अशोक गुरनाणी, टिकम धामेजा, जसवंत संगवानी, खुशी बजाज, लोकेश खटनाणी, लक्की धामेजा, मयंक गुरनाणी, बिजु बजाय, रमेश संगवानी, लक्ष्मीनारायण वाधवानी, मुकेश संगवानी, सोनु गुरनाणी, मन्नुमल मोरवानी सहित सिंधी समाज के युवाओं व महिलाओं ने भाग लिया। पुजारी मांगीलाल उपाध्याय ने पूरे समाज को सिंधु बहराना साहेब दिवस की बधाई दी। मनोज उपाध्याय ने आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नववर्ष की पहली संध्या पर झूलेलाल मंदिर में सजावट कर गाए भजन।

कोटासर गौशाला में दानदाताओं ने गौपूजन के साथ मनाया नववर्ष।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकरणी गौसेवा समिति के प्रागंण में नववर्ष का प्रारंभ अनेक श्रद्धालुओं ने गौपूजन व गौसेवा के साथ किया। यहां गौशाला के दानदाता कोलकाता प्रवासी हरिकिशन सारस्वा अपनी पत्नी संगीता देवी व स्वीडन प्रवासी महावीरप्रसाद सारस्वा अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। मौके पर दुलचासर के पंडित मांगीलाल जोशी ने मंत्रोच्चारण के साथ गौ पूजन संपन्न करवाया। अतिथियों ने यहां दो कड़ाई लापसी भंडारा बनवाकर गौवंश को खिलाया। संगीता देवी व हरिकिशन ने गौसेवा में 3,51,000रू की सहायता समिति को सौंपकर गौवंश के लिए चारे पानी की पूरी व्यवस्था के लिए आग्रह किया। सभी ने गौशाला का अवलोकन किया व गौवंश को गुड़ भी खिलाया। इसी परिवार द्वारा बनवाए गए टिन शेड का निरीक्षण भी किया। गौशाला समिति ने सारस्वा परिवार का आभार जताया व नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला समिति ने दानदाता परिवार को दी नववर्ष की शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौपूजन कर मनाया नववर्ष।