






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2025। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसमें देशवासी उमड़ रहें है। श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार सुबह उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा शहीद हेमू कालानी पार्क से निकली और मुख्य बाजार, घास मंडी, रानी बाजार होते हुए हाई स्कूल रोड से होकर गुजरते हुए गांधी पार्क में संपन्न हुई। यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारे लगाते हुए सैंकड़ो छात्र व लोग शामिल हुए। वहीं 300 फीट लंबा तिरंगा लेकर भारती निकेतन शिक्षण संस्थान, मॉर्डन राजस्थान स्कूल, ज्ञानदीप स्कूल, सेवा धाम के बच्चे तिरंगे की छत्र छाया में चले। बच्चों ने उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए वंदे मातरम के नारे लगाए। विधायक ताराचंद सारस्वत ने समापन पर सभी का आभार जताते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभक्ति के माहौल में भाजपा द्वारा सभी शक्ति कंद्रो, बूथों व ग्राम पंचायत स्तर तक तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। सारस्वत ने कहा कि देश का हर एक नागरिक तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति के जोश व उत्साह उत्सव में भागीदार बने। यात्रा का नगर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पुष्पवर्षा से अभिनंदन किया गया। पुलिस प्रशासन के जवान इस दौरान मुस्तैद रहें।
ये हुए शामिल
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तिरंगा यात्रा में नगर के उत्साही लोग व युवा शामिल हुए। विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, विधायक पुत्र राजेश सारस्वत, पूर्व पालिकाध्यक्ष लीलाधर बोथरा व शिव स्वामी, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर जोशी, फतेहचंद जांगीड़, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, महेश राजोतिया, शिव तावणियां, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, एडवोकेट अनिल धायल, पार्षद रामसिंह जागीरदार, विक्रमसिंह शेखावत, पवन उपाध्याय, सहित सुनील तावणियां, मनोज डागा, श्याम सारस्वत, मांगीलाल राठी, रामनिवास सैन बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। एएनओ नितिन सिंह सहित भारती निकेतन कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स का दल शामिल हुए।









