






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2021। किसानों तुम संघर्ष करों हम तुम्हारे साथ है के नारों के साथ आज स्थानीय कांग्रेस ने किसान आंदोलन के समर्थन में किसान पदयात्रा निकाली। श्रीडूंगरगढ़ में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को नमन कर कांग्रेस महासचिव ने कहा कि संविधान की भावना किसान हित कि है और मोदी सरकार ने किसान को समाप्त करने की योजना बना कर लागू कर दी है। यात्रा गौरव पथ होते हुए बाजार से कांग्रेस पार्टी जिदांबाद के साथ किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गांधी पार्क पहुंचे व गांधीजी को नमन कर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। गोदारा ने यहां यात्रा में आए किसानों को सम्बोधित किया और गोदारा ने कहा कि मंडियों को चौपट करने की तैयारी, किसान को मजदूर बनाने की तैयारी, आने वाली पीढ़ियों के लिए जमीन नहीं छोड़ने की तैयारी इस सरकार ने केवल बड़े व्यापारिक घरानों को फायदा देने के लिए की है। गोदारा ने कहा कि इन कानूनों को रद्द करवाने के लिए हम सभी मिलकर दिल्ली तक चलेंगे और एकजुट होकर संघर्ष करेगें और किसानों का साथ देने का आव्हान किया। पदयात्रा में मूलाराम थोरी, संजय करनाणी, विमल भाटी, कन्हैयालाल सोमाणी, नौरंगलाल चाहर, गोपीराम जानू, सीताराम बाना, सत्यनारायण चौधरी, राधेश्याम सारस्वत, विजयराज सेवगश् मुकननाथ सिद्ध, राजेन्द्र बापेऊ सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए व कृषि कानूनों का विरोध किया।





