May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2025। त्योहारी सीजन में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस अलर्ट हो गई है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी के निर्देशन में सोमवार को हाइवे पर बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के पाए जा रहें वाहनों चालकों के चालान काटे जा रहें है। जितेंद्र कुमार ने बताया कि यातायात नियमों के पालन की आदत को प्रोत्साहित करने के लिए चालकों को सीट बेल्ट व हेलमेट पहनने की हिदायत भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग जरूर करें क्योंकि ये जीवन का सुरक्षा कवच है और त्योहारी सीजन में किसी का घर ना उजड़े ये समझाईश भी की जा रही है। हैड कांस्टेबल धमेंद्र कुमार की अगुवाई में कांस्टेबल अनिल कुमार, यातायात के बालाराम सहित ड्राइवर रामकुमार द्वारा कार्रवाई की जा रही है। धमेंद्र कुमार ने बताया कि जिन गाड़ियों के शीशों पर ब्लैक फिल्म चढ़ी है ,उन्हें उतार कर उनके चालान काटे जा रहें है। वहीं जिस गाड़ी के आगे गाटर लगे है उनके भी चालान कट रहें है। उच्च अधिकारियों के निर्देशों के चलते दशहरे तक ये कार्रवाई नियमित होगी।