






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित कई ग्रामीण इलाकों में आज अलसुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और मौसम में हीटवेव से राहत मिली है। सुबह बादल छाए रहे व आंधी भी आई जिससे मौसम में गर्माहट कम हुई। हालांकि दोपहर होते होते गर्मी का कहर जारी है परंतु तापमान में कमी से राहत जरूर मिली है। अलसुबह गांव लालासर में तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई कस्बे में भी बूंदे गिरी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की बात कही है जिससे प्रदेश में कई जगह हल्की बारिश होगी व पारा 4 से 5 डीग्री तक गिरने की संभावना है। विभाग ने राहत की संभावना जताते हुए 25 मई को नौतपा शुरू तक गर्मी का मिजाज कुछ नरम रहने की घोषणा की है।





