May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2024। क्षेत्र में आए दिन भूमि विवादों के चलते पारिवारिक रिश्ते थाने व कोर्ट कचहरी में चक्कर लगाते हुए नजर आ रहें है। तोलियासर निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र ताराचंद पुरोहित ने अपने भाई नरेन्द्रप्रसाद व शिवरतन, शिवरतन की पत्नी नविता सहित लिखमादेसर निवासी रूपनाथ पुत्र श्रीरामनाथ सिद्ध, चुनाराम पुत्र आदूराम जाट, नेमनाथ पुत्र रूपनाथ के खिलाफ फर्जी वसीयत से जमीन हड़प लेने के आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव तोलियासर की रोही में उसके पिता की खातेदारी भूमि थी जिसमें वारिसान परिवादी व परिवादी के भाई बहन थे। इसमें प्रत्येक का हिस्सा 1/8 था। उसके दोनों भाईयों ने दो फर्जी व कुटरचित अलग-अलग वसीयत बनाकर उसके पिता के फर्जी हस्ताक्षर कर तैयार कर ली व उसके हिस्से को हड़प कर लिया है। नरेन्द्र ने खेत का एक हिस्सा रूपनाथ को बेच दिया वहीं दूसरा हिस्सा चुनाराम पुत्र आदूराम व नेमनाथ पुत्र रूपनाथ को बेच दिया। शेष भूमि शिवरतन ने अपनी पत्नी नविता के नाम गिफ्ट डीड करवा ली है। जरिए इस्तागासा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।