May 20, 2026
00000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2025। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को विकास रथ यात्रा श्रीडूंगरगढ़ के गांव लिखमादेसर, सत्तासर, मोमासर, व जेतासर में समर्थकों ने फुलमालाओं से स्वागत किया। मोमासर मंडल के ओबीसी महामंत्री मेघराज सोनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुए जिनमें सोनी ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। सोनी ने बताया कि राज्य सरकार ने लखपति दीदी योजना में 12 लाख ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया वहीं 4.14 लाख स्कूली छात्राओं को 181 करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता दी है। सोनी ने पानी बिजली उपलब्ध करवाने के लिए विधायक की प्रतिबद्धता भी दोहराई। सोनी ने बताया कि गांव ठुकरियासर में ग्रामीणों ने पेयजल समस्या के बारे जानकारी दी जिसे उच्च पदाधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है। इस दौरान हजारीनाथ गोदारा, रामकुमार पारीक, पूर्णननाथ महिया, भंवरनाथ सिद्ध, मदननाथ गोदारा, बाबूलाल मेघवाल, ओंकारराम जाट, धन्नानाथ सिद्ध, मूलनाथ सिद्ध, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रजापत, मोमासर मंडल उपाध्यक्ष धनराज सोनी, जितेंद्र सैनी, पवन इंदौरिया, गंगाराम मेघवाल, भगवाराम बरोड़, परताराम नाहटा, राजूराम प्रजापत, ओम इंदौरिया, महावीर पनवाड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।