






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2025। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी बुधवार शाम श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता तोलाराम तावनियां की धर्मपत्नी शांतिदेवी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। चतुर्वेदी ने शोक संतप्त तावणियां परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान भाजपा नेता दीपक पारीक, बीकानेर, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, देहात मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, महेश राजोतिया, भवानी तावणीयां आदि भी उपस्थित रहे।




