






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2025। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जयंती मनाई गई। दो मिनट का मौन रख पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने कहा कि चौधरी चरणसिंह आजीवन किसानों, मजदूरों एवं गरीबों के लिए संघर्षरत रहें। वे किसानों के मसीहा थे। समावेशी सोच को आत्मसात करने वाली भारतीयता के सच्चे प्रतीक थे। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़, मास्टर प्रभुराम बाना, महेन्द्र गोदारा, मुकेश गोदारा, अशोक सारण ने अपने सम्बोधन में चौधरी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुरखाराम कुकणा, हेतराम जाखड़, मोहनराम सारण, हरलाल भाम्भू एवं छात्रावास में अध्ययनरत छात्र उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।
लोढ़ेरा में युवाओं ने याद किया पूर्व पीएम को, दी पुष्पाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव लोढेरा में युवाओं ने चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। युवाओं ने यहां चौधरी चरणसिंह की स्मृति में स्थापित वन में पौधो की सार संभाल की उनमें पानी सिंचा और उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान गांव के जागरूक युवा रामप्रताप गेट, सुरेश गोदारा, मुन्नीराम गोदारा, देवीलाल, हनुमान, तोलाराम, कुंभाराम, देवाराम, हेमराज, मनुपाल, राजेश, सांवरमल, ज्ञानीराम, रणजीत, श्योकरण व हंसराज सहित अनेक युवा मौजूद रहें। सभी ने गांव में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए पौधारोपण को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।





