






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसंबर 2023। जैसलमेर, जयपुर सहित अनेक स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों मिलने के बाद राज्य सरकार ने पूरे राज्य में कोवड मैनेजमेंट को पूरी तरह अपडेट करने के र्निदेश स्वास्थ्य व प्रशासनिक विभागों को दे दिए है। आज उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंच कर कोविड प्रबंधन का निरीक्षण किया व व्यवस्थाओं को दूरस्त करने की बात अस्पताल प्रशासन से कही। चौधरी ने ऑक्सीजन सपोर्टेड बैड, आईसीयू वार्ड, मिनी ट्रोमा वार्ड, पुरुष/महिला वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने मिनी ऑक्सीजन प्लांट को चलवाया व कोविड संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। पीपीई किट, N-95 मास्क, कोविड सैंपलिंग के बारे में जानकारी ली और अस्पताल की सामान्य व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के साथ साफ़ सफ़ाई के निर्देश दिए। अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी ने उपखंड अधिकारी को कोविड संबंधी तैयारियों की पूरी जानकारी दी। चौधरी ने अस्पताल प्रशासन को कोरोना के प्रति संवेदनशील रहने की बात कहते हुए सभी डॉक्टरों, स्वास्थयकर्मियों द्वारा आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक करने का आग्रह भी किया। चौधरी ने कहा कि सुरक्षा ही प्रथम बचाव है और क्षेत्र में आमजन भी सचेत रहकर कोरोना गाइडलाइन की पालना जरूर करें।




