May 20, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2026। पंजाब नेशनल बैंक के बीकानेर मंडल अंतर्गत आने वाली पीएनबी बिग्गा शाखा के खाताधारक दिवंगत मनोज जाखड़ की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनकी ऋण सुरक्षा बीमा पॉलिसी के तहत उनकी माता गुड्डी देवी को 20 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। यह चेक पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय बीकानेर के उप महाप्रबंधक (डीजीएम) एवं मंडल प्रमुख गजेंद्र चौधरी द्वारा सौंपा गया। बैंक द्वारा यह बीमा कवर केयर हेल्थ इंश्योरेंस की पॉलिसी के माध्यम से कराया गया था, जिसका उद्देश्य ऋणधारकों और उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। चेक वितरण के दौरान गजेंद्र चौधरी ने बीमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बैंक के विभिन्न उत्पादों और सेवाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मोहन लाल सैनी, कृषि प्रबंधक सरदार सिंह यादव, केयर हेल्थ इंश्योरेंस के एरिया मैनेजर रतन जांगिड़, असिस्टेंट टेरिटरी मैनेजर श्रवण नाथ, सरपंच जसवीर सहारण, शंकर लाल पुरोहित, गोपाल गोदारा, रामेश्वर सिद्ध, महेंद्र सिंह तंवर सहित बिग्गा गांव के करीब 100 गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आमजन को विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए बीमा के प्रति जागरूक किया।