May 22, 2026
पर्यावरण के लिए चेतना यात्रा, पढ़ें क्षेत्र से खास खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2022। सोमवार को पर्यावरण चेतना की दिशा में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव रिड़ी में बड़ा आयोजन होगा। रिड़ी में देव जसनाथ पारिवारिक वानिकी यात्रा सुबह 11 बजे पहुंचेगी जिसका ग्रामीणों द्वारा श्रीजसनाथ जी मन्दिर में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गांव के युवा पुरनाथ सिद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि लैंड फ़ॉर लाइफ पुरस्कार से सम्मानित श्यामसुंदर ज्याणी के नेतृत्व में श्री जसनाथजी अवतार भूमि डाबला तालाब को पर्यावरण तीर्थ बनाने की जो मुहिम चलाई जा रही है उसी मुहिम के तहत पर्यावरण चेतना यात्रा प्रारंभ की गई है। ये यात्रा देव जसनाथ पारिवारिक वानिकी यात्रा के नाम से राजस्थान सहित हरियाणा व पंजाब के 100 से अधिक गांवो में जाएगी। रिड़ी के ग्रामीण यात्रा का स्वागत कर श्रीजसनाथ जी की परंपरा का पालन करते हुए यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं देंगे।

श्रीडूंगरगढ़ थाने में लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरसात के साथ ही पौधरोपण के कार्यक्रम व प्रयास प्रारंभ हो गए है। आज श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में आज कांस्टेबल पुनीत के साथ सहयोगी साथियों ने पौधे लगाए गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांस्टेबल पुनीत ने लगाए थाने में पौधे।