May 20, 2026
samble

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2021। पूरे क्षेत्र की संवेदना को झकझोरने वाले सड़क हादसे में आहत परिवार का संबल बना है मुख्यमंत्री सहायता कोष। विदित रहे कि कस्बे के सैनी परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु नेशनल हाइवे पर नोरंगदेसर के पास हुए हादसे में हो गयी थी और परिवार को सरकारी सम्बल देने की मांग समाज के सुरेंद्र महावर व अन्य लोगो ने प्रशासन से की थी। इसके बाद प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर मुहर लगी और शुक्रवार को परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से चार लाख रुपये के चैक प्रदान किये गए। चैक देने पीड़ित परिवार हरिप्रसाद सैनी के घर पहुंची एसडीएम दिव्या चौधरी, तहसीलदार महावीर प्रसाद ने परिवार के प्रति संवेदना जताई और चैक प्रदान किया। इस मौके पर मौजूद शिक्षाविद सुरेंद्र महावर, ओमप्रकाश स्वामी, कुम्भाराम घिंटाला, प्यारेलाल ढुकिया, मूलचंद स्वामी आदि ने प्रशासन का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैनी परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष के सहायता चैक सौंपे उपखंड अधिकारी व तहसीलदार ने।