






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवम्बर 2023। विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान में गिरधारीलाल महिया ने शनिवार को अपने गृह गांवों में जनसम्पर्क सभाओं का आयोजन किया। इस दौरान महिया के स्वागत में सैंकड़ों की संख्या में ट्रेक्टरों, ट्रालियों, पिकअप व अन्य वाहनों में किसानों की टोलियां कतारबद्ध होकर रैली में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ के कारण गांव दुलचासर, गोपालसर, सूडसर, टेऊ, देराजसर में बच्चा-बच्चा महिया नजर आया। इससे पूर्व महिया ने गांव जोधासर, झंझेऊ, शेरूणा, नारसीसर में भी सम्पर्क सभाओं का आयोजन किया। इन गांवों में भी महिया की सभाओं में भारी भीड़ नजर आई। अपने गृह क्षेत्र के गांवों में वोट मांगते हुए महिया ने कहा कि ये चुनाव महिया नहीं ब्लिक जनता लड़ रही है और क्षेत्र के विधायक द्वारा गत पांच सालों में किए गए कार्यों के दम पर जनता कसौटी पर जनता स्वयं नेताओं की परख कर रही है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव धनबल व जनबल के बीच है और गत चुनाव की भांति इस बार भी क्षेत्र का जनबल की विजय होगी। महिया ने कहा कि विकासवादी जनता तौल मोल कर वोट देगी। महिया के साथ बड़ी संख्या में अनेक किसान नेता, मजदूर नेता, माकपा नेता भी काफिले में शामिल रहें और किसानों व ग्रामीणों से महिया के लिए वोट मांगें। विभिन्न गांवो से देखें विशेष फोटो के साथ नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके देखें महिया की सभाओं का लाइव प्रसारण-


दुलचासर से देखें महिया की सभा का लाइव- https://fb.watch/oogztOSHnl/
गांव टेऊ से देखें महिया की सभा का लाइव- https://fb.watch/oonPWMOirJ/
गाेपालसर से देखें महिया की सभा का लाइव- https://fb.watch/ooza8hiLhH/
सूडसर से देखें महियामय सभा का लाइव- https://fb.watch/oosrIt3Xz5/
देराजसर से सभा का लाइव- https://fb.watch/ooyuMAZABS/



