






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित पूरे अंचल में बादल जमकर बरसे है और अनेक स्थानों पर ओले भी गिरे है। तेज ठंडी हवाओं के साथ तेज बरसात के बाद मौसम में ठंडक हो गयी है और सुहावने मौसम में बच्चे झूम उठे है। नागरिकों ने गर्मी से राहत महसूस की वहीं बिजली ने दिन भर परेशान किया। कस्बे के मुख्य बाजार सहित अनेक गलियों में व गांवो में भी निचले स्थानों में पानी भर गया है। बच्चे बरसात में झूम उठे है और किसानों के चेहरों पर खुशी छा गई है। किसानों ने बताया कि अब जेठ में बाजरी का बिजान करेंगे और मूंगफली की बिजाई में भी फायदा होगा। लखासर के किसान चेतराम खिलेरी ने कहा कि मूंगफली बिजान के समय बिजली की कटौती से राहत मिलेगी। खिलेरी ने बताया कि लखासर की रोही सहित आसपास के गांवो में भी करीब 10 अंगुल बरसात हुई है। गांव कल्याणसर पुराना में भी 8-10 अंगुल बरसात हुई है। गांव समंदसर में मौसम बदला और खियाराम गोदारा ने बताया गांव समंदसर के आस पास के गांवो में भी जमकर बरसात हुई है। गांव रीड़ी, ऊपनी, बाडेला, लोढेरा, संमदसर, पूनरासर, बापेऊ, धनेरू, जेतासर, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, कितासर भटियान सहित पूरे अंचल में 7 से 10 अंगुल बरसात हुई है। मौसम अभी भी साफ नहीं है और बादल गरज रहें है। बता देवें आगामी तीन दिन तक बरसात का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

























