






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसम्बर 2024। बाल्यकाल में बच्चों को केवल पढ़ने के प्रेशर के बजाए खेल-खेल में हार-जीत का महत्व सिखाने, हार को सहन करने एवं जीत के लिए और प्रयास करने का जज्बा पैदा करने के लक्ष्य से एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में सैटरडे कैंपन का अभिनव प्रयोग किया जा रहा है। इस अभिनव प्रयोग के तहत शनिवार को स्कूल की छोटी कक्षाओं में बच्चों को बिना बैग के स्कूल बुलाया गया एवं दिन भर विभिन्न सहशैक्षिक गतिविधियां, प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने बताया कि कक्षा नर्सरी में बॉल पासिंग गतिविधि आयोजित की गई एवं म्यूजिकल कैप प्रतियोगिता, एलकेजी में जंप इन सर्किल प्रतियोगिता, यूकेजी में वॉक विद बैलून रेस, कक्षा एक में फोकस एंड विन प्रतियोगिता, कक्षा दो में बैलून कम टॉफी प्रतियोगिता, कक्षा तीन में बॉल एंड बास्केट प्रतियोगिता आयोजित की गई। नर्सरी में ज्योती सोलंकी, चार्वी थदानी, अनुष्का सोलंकी, एलकेजी में आयुष, गरिमा, प्रतीक्षा, यूकेजी में भव्य मारू, प्रियांशी सिद्ध, आकाश खिलेरी, कक्षा दो में धीरज, अब्दुल करीम, प्रतीक-इशांत-शोर्य, कक्षा तीन में अरशद खान, सुमित महिया, रामगोपाल बाना क्रमश प्रथम तीन स्थानों पर रहे। वहीं कक्षा एक में यश्वी, दीक्षा, नितिन, भारत, मानवी, प्रदीप, अक्षित विजेता रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।




