May 20, 2026
IMG-20220829-WA0006

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2022। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ के आसपास से 2 बच्चे बिना बताए अपने घर से निकल गए हैं और परेशान परिजन ढूंढने में लगे हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार निकटवर्ती कस्बे नापासर निवासी बालक अरविंद भार्गव सोमवार सुबह 6 बजे बिना बताए अपने घर से निकल गया और अभी तक मिला नही है। गुमशुदा बालक अरविंद का ननिहाल श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के हनुमान धोरा निवासी सांवरमल भार्गव के यहां है। ऐसे में किसी भी पाठक को इस बालक की कोई सूचना मिले तो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को ओर बालक के परिजन को 9785557531 पर जानकारी दे सकता है। इसी प्रकार निकटवर्ती कस्बे दड़ीबा बीदासर निवासी युवक पंकज सिंघाटिया भी अपने घर से गायब हो गया है। इस युवक कर बारे में कोई सूचना मिले तो उसके परिजन 9910640592 पर सूचना दे सकते हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ये बालक हुआ लापता, परेशान है परिजन, कोई सूचना हो तो 9785557531 पर सूचित करें
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंकज हुआ लापता, परिजन हुए परेशान, कहीं नजर आए तो 9910640592 पर सूचना देवें।