






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2022। दो गज दूरी, मास्क है जरूरी के नारों से आज उपखंड के गांव गूंज उठे। ग्रामीण विद्यार्थियों ने कोरोना से जागरूकता की तख्तियां हाथों में ली और मास्क लगा कर गांव की गलियों में रैलियां निकाली। उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी के निर्देशानुसार क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में कोविड अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत रैली निकालकर आम जनता को जागरूक करने का कार्य किया गया। रैली के दौरान विद्यालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा।
जमना देवी ने लगवाया बुस्टर डोज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज कस्बे में 89 वर्षीय जमना देवी ने कोरोना का बुस्टर डोज आज सीएचसी में लगवाया। जमनादेवी ने सभी बुजुर्गों को टीका लगवाने की सीख देते हुए जागरूकता लाने का प्रयास भी किया। उनके परिवार ने बताया कि दोनों डोज लगवाने के बाद अब बुस्टर डोज दादीजी की ईच्छा से लगवाया गया है। सीएचसी स्टाफ ने भी उनके पास जाकर टीका लगाया दादीजी का हौसला बढ़ाया।









