May 21, 2026
000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2025। क्षेत्र के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान भारती निकेतन में मेगा समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप का समय करीब एक माह 12 मई से 10 जून तक रखा गया है जिससे बच्चे सीखे जाने वाले ज्ञान को दृढ़ कर सकें व उसे जीवन में उपयोग ले सकें। शिविर में एक दर्जन से अधिक विभिन्न एक्टिविटी क्लासें होगी। जिसमें बच्चे अपनी रूचि की कक्षा में शामिल होकर एक माह में उस स्कील में परफेक्ट होने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। संस्था के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि समर कैंप में बच्चों को अपनी पसंद की विधाओं में भाग लेने और उसे पूरी तरह से उसे सीखाने में लगने वाले समय को देखकर ही कैंप का समय करीब एक माह रखा गया है। कैंप में भाग लेने वाले बच्चों को लाने व ले-जाने के लिए बस की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। स्वामी ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों को पूरा बेकार नहीं कर बच्चे कुछ क्रिएटिव सीखें इसलिए ये बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्वामी ने कहा कि बच्चों की हर उम्र व वर्ग के लिए बहुउपयोगी कक्षाओं का आयोजन होगा। ये कक्षाएं विद्यार्थियों के लिए जीवन को सही दिशा देने में भी निर्णायक साबित होगी। तीनों स्कूलों में लगने वाली सभी कक्षाओं में विशेष रूप से ट्रेनिंग प्राप्त प्रशिक्षित शिक्षक ही बच्चों को सीखाने में कारगर साबित होंगे। विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन के लिए आगे दी गई गुगल लिंक पर क्लिक कर अपना आवेदन जमा करवा सकते है:- https://forms.gle/EG37kDxhA89mYYjc6  

भारती निकेतन गर्ल्स स्कूल में होंगे ये आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर की हिंदी व इंग्लिश मीडियम के एकमात्र गर्ल्स स्कूल में छात्राओं के लिए समर कैंप में बहुउपयोगी कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सिलाई, पेटिंग सहित सेल्फ डिफेंस की कक्षाओं का आयोजन भी होगा। आगामी 12 मई से 10 जून तक कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए भारती निकेतन गर्ल्स स्कूल में समर कैंप का आयोजन होगा। जिसमें म्यूजिक/डांस, इंग्लिश स्पोकन/स्टोरी टेलिंग/स्पीच, ड्रांइग एडं पेटिंग/ हैंडराइटिंग/ आर्ट एंड क्राफ्ट, कम्प्यूटर कोर्स/अबेकस, सिलाई/फेशन डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर कोर्स, पर्सनेलिटी डवलमेंट, मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म, गेम्स/स्पोटर्स/योगा, इंडोर गेम्स/बैडमिंटन/जूडो, रेस्लिंग/चैस/कैरम, आउटडोर गेम्स वॉलीबॉल, सेल्फ डिफेंस/मार्शन आर्ट की कक्षाएं होगी। इस शिविर में शामिल होने के लिए किसी भी स्कूल की कोई भी छात्रा 7014444381 या 8209105543 पर संपर्क कर सकते है।

भारती निकेतन बॉयज स्कूल में होंगे शानदार खेलों के साथ स्कील डवलमेंट की कक्षाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन बॉयज स्कूल में कक्षा 2 से 7 तक के लड़कों के लिए भी एक दर्जन से अधिक एक्टिविटी के लिए कक्षाओं का आयोजन होगा। इस स्कूल के प्रांगण में लगने वाले शिविर में सांइस एंड टैक्नोलॉजी, इंग्लिश स्पोकन/स्टोरी टेलिंग/स्पीच, ड्रांइग एडं पेटिंग/ हैंडराइटिंग/ आर्ट एंड क्राफ्ट, कम्प्यूटर कोर्स/अबेकस, पर्सनेलिटी डवलमेंट, मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म, गेम्स/स्पोटर्स/योगा, इंडोर गेम्स/बैडमिंटन/जूडो, रेसलिंग/चैस/कैरम, आउटडोर गेम्स में वॉलीबॉल/क्रिकेट, हैल्थ और फिटनेस, मैनेर्स व प्रोटोकॉल की जानकारी, रोल एंड ड्रामा, सोशल अवेयरनेस की कक्षाएं होगी। वहीं इसी के साथ साइंस एक्सपेरिमेंट के जरिए विषय विशेषज्ञ बच्चों को फिजिक्स, कैमेस्ट्री व बाइलॉजी के बेसिक रूल के बारे में विभिन्न जानकारियां देंगे। इस शिविर में भाग लेने के लिए आप 7014444381, 8696626052 पर संपर्क कर सकते है।

भारती निकेतन प्ले स्कूल में होंगे बच्चों के लिए अनेक आकर्षण, खूब होगा सीखना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेत्न प्ले स्कूल में प्ले से क्लास दूसरी तक के ही बच्चे कक्षाओं में शामिल होंगे जिससे नन्हें मुन्नों के लिए पृथक ही पूरा सीखने के लिए वातावरण मिल सकेगा। प्ले स्कूल के प्रांगण में लगने वाले शिविर में इंग्लिश स्पोकन/स्टोरी टेलिंग/स्पीच, ड्रांइग एडं पेटिंग/ हैंडराइटिंग/ आर्ट एंड क्राफ्ट, कम्प्यूटर कोर्स/अबेकस, पर्सनेलिटी डवलमेंट, मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म, शिक्षाप्रद खेल/स्पोटर्स/योगा/बैडमिंटन/लूडो/चैस/कैरम, मैनेर्स व प्रोटोकॉल की जानकारी, रोल एंड ड्रामा/क्ले आर्ट, सेफ्टी ड्रील एंड सोशल अवेयरनेस की कक्षाएं होगी। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ एससी मिश्रा की देखरेख में बच्चों में इंग्लिश स्पोकन से लेकर संस्कार निर्माण तक का कार्य एक माह के समर कैंप में किया जाएगा। इस शिविर में बच्चे का दाखिला करवाने के लिए 7014444381, 9460197962 नबंर पर संपर्क किया जा सकता है।