May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-01-10 at 19.53.10

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2026। चाइनीज मांझा रखना, बेचना या प्रयोग में लेना तीनों अपराध की श्रेणी में आता है। जिला कलेक्टर ने मलमास में पंतग उड़ाने के दौरान चाइनीज मांझे का प्रयोग नहीं करने की निषेधाज्ञा भी जारी की, परंतु उसके बावजूद श्रीडूंगरगढ़ में चाइनीज मांझा धड़ल्ले से मिल रहा है। आड़सर बास, कालूबास, बिग्गाबास व मोमासर बास की गलियों में ये मांझा खूब पतंग उड़ाता नजर आ रहा है। शनिवार शाम को कालूबास निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र सुथार अपनी बाइक पर पेट्रोल भरवाने जा रहें थे। तभी पेट्रोल पंप के निकट स्थित आबादी क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। स्वेटर, शर्ट काटकर इस डोर ने उनकी बाजू पर घाव कर दिया। वे तुरंत अस्पताल पहुंचे व मेडिकल स्टाफ से घाव को साफ करवा पट्टी बंधवाई। सुथार ने बताया कि उन्होंने तुरंत बाइक रोक ली नहीं घाव ओर अधिक गहरा हो जाता। सुथार सहित अनेक जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से चाइनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरकारी आदेशों की पालना करवाने की मांग की। सुथार ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि बेचने व खरीदने वालों को पाबंद किया जाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वेटर व शर्ट को चीर कर मांझे ने बाजू पर वार किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजेंद्र सुथार तुरंत पहुंचे अस्पताल।