May 21, 2026
evee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें 5 खास खबरें एक साथ, देखें विभिन्न फोटो भी।

शराबबंदी पर वोटिंग के न्यायालय आदेश नहीं मान रहा प्रशासन, ग्रामीणों में रोष, धरना जारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2025। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में ग्रामीणों की मांग अनुसार शराबबंदी के लिए मतदान करने के निर्देश न्यायालय ने भी प्रशासन को दे दिए है लेकिन श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन अभी तक इस मामले को हल्के में ले रहा है एवं मतदान की तिथि तक घोषित नहीं कर रहा है। ऐसे में ग्रामीणों का धरना 294वें दिन भी जारी रहा एवं ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। धरने पर शुक्रवार को पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया भी पहुंचें एवं लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रशासन द्वारा द्वेषतापूर्वक कुचले जाने का आरोप लगाते हुए जनहित में चलाए जा रहे आंदोलनों को और तेज करने का आह्वान किया। धरने पर आदूराम, चुन्नीलाल, किशनाराम, हनुमान, मुखराम, रामचन्द्र चोटिया, मामराज, लेखराम, विनोद शर्मा, गणेशाराम, शंकर, जीवणराम, किशन चोटिया सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शराबबंदी की मांग पर धरना 294वें दिन जारी, पहुंचें पूर्व विधायक।

साहित्यिक संस्था के हुए चुनाव, महर्षि अध्यक्ष तो पुरोहित बने मंत्री।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्थानीय साहित्यिक संस्था राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति के पंचवर्षीय चुनाव शुक्रवार को समिति प्रांगण में आयोजित हुए। चुनाव अधिकारी डॉ मनीष कुमार सैनी ने बताया कि सर्वसम्मति से श्याम महर्षि को अध्यक्ष, रवि पुरोहित को मंत्री चुना गया है एवं साथ ही कार्यसमिति का गठन करते हुए सुशील कुमार बाहेती को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भीखमचंद पुगलिया, सत्यदीप व डॉ. मदन सैनी को उपाध्यक्ष, सत्यनारायण योगी व विजय महर्षि को संयुक्त मंत्री, रामचन्द्र राठी को कोषाध्यक्ष, महावीर सारस्वत को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। साथ ही कार्यसमिति सदस्य के रूप में शोभाचंद आसोपा, बजरंग शर्मा, महावीर प्रसाद माली, भंवरलाल भोजक, तुलसीराम चोरड़िया, नारायण शर्मा, भीकमचंद पुगलिया, गोपीराम नाई, महेश जोशी, भगवती पारीक और प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय को शामिल किया गया है। इस मौके पर विद्वानों के मनोनयन के लिए संस्थाध्यक्ष, मंत्री एवं उपाध्यक्ष डॉ मदन सैनी को अधिकृत किया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महर्षि ने बताया कि संस्था की शोध इकाई मरूभूमि शोध संस्थान एवं राष्ट्रभाषा पुस्तकालय की कार्यसमितियां भी जल्द मनोनीत की जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साहित्यिक संस्था के हुए चुनाव, ये चुने गए पदाधिकारी।

मोमासर के पूनरासर हनुमान मंदिर में मनाया स्थापना दिवस, हुए विभिन्न आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव मोमासर में स्थित पूनरासर हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस समारोह के साथ मनाया गया एवं इस मौके पर विभिन्न आयोजन किए गए। मंदिर प्रांगण में प्रात: कालीन दिव्य ज्योत के साथ शुरू हुए कार्यक्रमों की श्रृंखला में रामायण मंडली आडसर द्वारा सुदंरकांड के पाठ किए गए। मंडली में शामिल बिरबल स्वामी, जैसाराम, बनवारी जोशी, शंकर जोशी, विमल जोशी, मोतीलाल व्यास, नथू दमामी आदि ने भजनों के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। विदित रहे कि 20 जून 1999 को संचेती परिवार मोमासर द्वारा इस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई थी एवं शुक्रवार को स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने पर ये विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजनों में मोमासर के तनसुख लाल, धनराज, पन्नालाल, जुगराज संचेती, श्रवण कुमार नाई, लक्ष्मण राम सुथार, पंडित भोजराज शर्मा, पुजारी सांवरमल शर्मा आदि सक्रिय रहे एवं बड़ी संख्या में श्रृद्धालु मंदिर प्रांगण में मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में आयोजित हुए पूनरासर हनुमानजी मंदिर में समारोह।

बीकानेर प्रदर्शन में शामिल हुए श्रीडूंगरगढ़ के एसएफआई नेता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनूपगढ़ में एसएफआई जिलाध्यक्ष की पुलिस द्वारा की गई पिटाई के विरोध में शुक्रवार को बीकानेर में आईजी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। जिसमें क्षेत्र के एसएफआई नेता भी शामिल रहे। जिला सहसंयोजक विवेक लावा, डीवाईएफआई जिलाध्यक्ष अनिल बारूपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी, मघाराम मेघवाल, शौकीन काजी, सोएब अख्तर, नारायण नाथ, आदित्य रेगर, विकास भार्गव, हसन चौहान, बीरबल जाखड़, सुरेन्द्र भाटी, सलिल खत्री, भोमिक आचार्य, ओमप्रकाश मेघवाल, निम्बाराम, मनीष बिश्नोई आदि शामिल थे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में प्रदर्शन करते एसएफआई नेता।

रामसरा में हुई हल्की बारिश, छाए बादल, जल्द बारिश की उम्मीद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानसून अब आने को है एवं क्षेत्रवासियों को अच्छी बारिश की उम्मीद है। शुक्रवार को क्षेत्र में बादल छाए रहे एवं गांव रामसरा में हल्की बारिश हुई भी। बादलों के छाने से तापमान में खासी राहत मिली एवं शाम को चली ठंडी हवाओं ने मौसम सुहाना बना दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को गांव बिग्गाबास रामसरा में हुई हल्की बारिश।