May 21, 2026
श्रीडूंगरगढ़ में पानी के लिए पार्षदों के घर लगी नागरिकों की कतार, देखें खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ में नागरिक अपनी समस्याओं के लिए अपने नवनिर्वाचित पार्षदों के यहां जाकर शिकायतें कर उन्हें समाधान करवाने की मांग करने लगे है। वार्ड 15, 33,34,35 की पेयजल समस्याओं के लिए पार्षद भरत सुथार, रजत आसोपा, विक्रम सिंह शेखावत, पवन उपाध्याय विभाग के कार्यालय पहुंचे व सहायक अभियंता से पेयजल आपूर्ति सुचारू करवाने की पुरजोर मांग की। अपनी शिकायत दर्ज करवाते हुए पार्षदों ने कहा कि जनता को पानी के लिए परेशान नही होना पड़े विभाग को ऐसे कार्य करना होगा। इन्होंने अधिकारी से कहा कि उनके घर पानी की किल्लत से परेशान नागरिकों की कतार लग जाती है और विभाग शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारू करें। सहायक अभियंता ने कनिष्ठ अभियंता की टीम गठित कर व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। पार्षदों ने बताया कि वार्ड 15 में प्रताप बस्ती में चाँद चाहर के घर से काजी मोहल्ले तक महिंद्र ट्रैक्टर एजेंसी के आगे के घरो में पानी नहीं आ रहा है ।वार्ड 33 में उत्तरी छोर से सेवा नाथ बगीची के आस पास वाले घरो में पानी नहीं आ रहा यहाँ लोगो के घरों में पानी टेंकरो द्वारा गिरवाया जा रहा है। पार्षदों ने वार्ड 35 में नेहरु पार्क के नल कूप को प्रारम्भ करवाने की मांग की। वार्ड 34 पानी की किल्लत की समस्याओं से अवगत करवाया।