May 19, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसम्बर 2022। क्षेत्रीय भाजपा में राजनीतिक हलचल जारी है। भाजपा 28 को पुष्करणा भवन में जनाक्रोश सभा का आयोजन करने की तैयारियों में जुटी है। इन्ही तैयारियों के क्रम में सोमवार को देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में शहर कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। बैठक में सारस्वत ने पार्षदों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सभी वार्डों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लेकर आने की जिम्मेदारी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, भाजपा नेता विनोदगिरी गुंसाई ने कार्यकर्ताओं को सक्रियता से भाग लेकर एकजुटता से सभा को सफल बनाने का आह्वान किया। इस बीच पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, हेमनाथ जाखड़, महेश राजोतिया, रमेश मूंधड़ा, ओमप्रकाश नाई, जगदीश गुर्जर, सत्यनारायण नाई, संजय शर्मा, विष्णु वाल्मीकि, नोरंग कुम्हार, राजेन्द्र स्वामी सहित सभी पार्षदगण, पूर्व पार्षद, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।