






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2025। क्षेत्र में अनेक सरकारी स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहें है। नए सत्र में शिक्षण व्यवस्था ठप्प होने से विद्यार्थी व अभिभावक परेशान है। गुरूवार को गांव माणकरासर के ग्रामीणों ने बीकानेर पहुंच कर जिला कलेक्टर, माध्यमिक शिक्षा शिक्षा निदेशालय में निदेशक, जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर तुरंत शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की। ग्रामीणों ने अधिकारियों को गांव के सरकारी स्कूल के खराब हालात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक नहीं होने के कारण नए सत्र में अनेक बच्चे टीसी ले गए व अन्य भी इस बारे में विचार कर रहें है। टीसी लेने अभिभावक स्कूल पहुंच रहें है और स्टाफ उन्हें रोकने के प्रयास में जुटा है। ग्रामीणों ने बताया कि 2023 में 12वीं तक क्रमोन्नत इस विद्यालय में केवल 6 शिक्षक है। इनमें एक भी वरिष्ठ अध्यापक व व्याख्याता नहीं है। वहीं छह में से एक प्रधानाचार्य और एक पीटीआई को छोड़कर चार थर्ड टीचर के भरोसे शिक्षण चल रहा है। शिक्षक नहीं होने से शिक्षण व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई और 2024-25 के सत्र में बोर्ड परीक्षा 10वीं का परिणाम फिसड्डी रहा है। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले 35 विद्यार्थियों में से आधा दर्जन बच्चे फैल हुए और करीब आधा दर्जन सप्लीमेंटरी आए। जिससे कई समृद्ध परिवारों के कुछ बच्चों ने बाहरी स्कूलों में प्रवेश पा लिया है। वहीं जरूरतमंद परिवारों के बच्चे व बालिकाओं को बाहर नहीं जाने के चलते स्कूल छोड़ कर घर बैठने को मजबूर हो रहें है। ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षक नहीं मिलने पर स्कूल को ताला लगाकर ग्रामीण आंदोलन करने की चेतावनी दी। अधिकारियों को ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में रेवंतराम कुलडिया, किशन, मोहन भूकर, ईश्वरराम भूकर, मघाराम मेघवाल, रामस्वरूप पुनियां, राकेश पड़िहार शामिल रहें। सभी ने बीकानेर पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए शीघ्र ही शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की।




