May 21, 2026
IMG-20220607-WA0003

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में सफाई कर्मियों ने अभियान चलाया और कई टन कचरा निकाल कर सफाई की। मुख्य बाजार में गांधी पार्क, स्टेट बैंक, पोस्ट ऑफिस, पुस्तकालय के आस पास की अभी नालिया व गलिया साफ की। सफाई अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाया गया व बाजार के सौंदर्यीकरण पर ध्यान दिया गया है। इस पर आस पास के व्यापारियों ने सफाई कर्मियों का आभार भी प्रकट किया। इस दौरान पालिका एएसआई कानूराम चाँवरिया, जमादार राजू, विनोद, सुनील, धर्मेन्द्र, बनवारी सहित अनेक कर्मचारी कार्यरत रहें व अपनी सेवाएं दी।