May 20, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2025। गांव बिग्गा से तोलियासर कच्चे मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य जारी है। इस मार्ग पर बिग्गा की रोही में एक खातेदार ने तारबंदी कर रास्ता रोक दिया व चलानी मार्ग पर सड़क बनाने का विरोध जताया। सड़क निर्माता ठेकेदार प्रशासन की शरण में पहुंचा तो सोमवार को प्रशासनिक दल ने मौके पर पहुंचकर करीब चार दशक पुराना चलानी मार्ग खुलवाया। मौके पर विरोध जता रहें पक्ष के 100 से अधिक लोग दो पिकअपों में भरकर गांव ढाणियों से पहुंच गए। इन्होंने विरोध करते हुए सड़क का निर्माण चलानी मार्ग पर नहीं किए जाने की मांग करने लगे। तहसीलदार कुलदीप मीणा के निर्देशन में गिरदावर शंकर जाखड़ व पटवारी राकेश बिजारणियां ने मौके पर पुलिस जाप्ता बुलाया। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों के बीच तारबंदी व यहां डाले गए पेड़ हटाकर मार्ग खुलवाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। भारी पुलिस जाप्ते की तैनाती के बीच आखिरकार दोपहर बाद तक रास्ता खुलवा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब चार दशकों से ये चलानी मार्ग कायम है व संवत 2044 में इस पर अकाल राहत कार्य भी सरकार द्वारा करवाया गया था। वहीं इस सड़क पर अब डामर युक्त सड़क का प्रगति पर है, इस सड़क के बनने से हजारों यात्रियों व ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चार दशक पुराना चलानी मार्ग पर तारबंदी कर बन्द किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चलानी मार्ग पर सड़क निर्माण का विरोध करने 100 से अधिक लोग एकत्र हो गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आखिरकार प्रशासनिक दल ने खुलवाया रास्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अधिकारी स्वयं जूट रास्ता खोलने में।