May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-04-13 at 19.54.41

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2024। शनिवार को अंचल के प्राय: सभी गांवो में बरसात हुई। किसान खेतों में कटाई की हुई फसलों को बचाने की जुगत करते नजर आए। वहीं कृषि मंडी में भी अनाज की बोरियां भीग गई। आज सुबह भी अंचल बरसात से भीग गया और अभी भी बादल छाए है। तेज हवा व बरसात से क्षेत्र में जीरे व ईसबगोल में नुकसान की आशंकाओं ने किसानों को घेर लिया है। बता देवें मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी 13 जिलों में ओलावृष्टि के साथ साथ तेज आंधी तूफान के लिए ऑरेंज और यलो चेतावनी जारी की है। जयपुर, बीकानेर, चुरू, अजमेर, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनू, सीकर, भरतपुर, अलवर, नागौर, श्रीगंगानगर, जोधपुर व हनुमानगढ़ में बरसात व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन की संभावना भी है। ध्यान रहें 18 व 19 अप्रैल को भी मौसम बदलने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने जारी की है। किसान वर्ग ध्यान देवें व अपनी फसलों के बचाव के लिए समय रहते इंतजाम करें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में खेत में कटी हुई फसलें भीगने से चिंतित हुए किसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि मंडी में भीग गई अनाज की बोरियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मिठिया में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की गलियों में आज सुबह हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरसात ने भीगा दी मंडी में रखी अनाज की बोरियां।