






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2024। बुधवार की बरसात के बाद गुरुवार सुबह गर्मी व उमस रही। दोपहर बाद श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बादलों ने डेरा डाल लिया और कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बरसात हुई। गांव अभयसिंहपूरा, ठुकरियासर, तोलियासर, जैतासर, गुसाईसर बड़ा सहित अनेक गांवो में बादल जमकर बरसे है। ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी है। बता देवें मौसम विभाग ने सीकर, चूरू सहित झुंझुनूं व जैसलमेर जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बरसात का अलर्ट जारी किया है। वहीं हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा होने को संभावना जताई है।











