May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रेल 2023। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत श्रीडूंगरगढ़ के गांव गुसाईसर बड़ा में पहुंच चुके है। यहां सीएम के हेलीकॉप्टर की आवाज गूंजी तो सभा स्थल पर बैठे ग्रामीणों ने जोरदार तालियां बजाई और हेलीपैड पर सीएम का प्रभा ओझा स्मृति सेवा संस्था के अध्यक्ष रामकिशन ओझा ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आभा ओझा व यशस्वी ओझा ने तिलक लगा कर सीएम का स्वागत किया। सीएम ने फीता काट कर राजकीय प्रभा ओझा प्राथमिक चिकित्सालय का लोकार्पण किया और चिकित्सालय भवन से सभा स्थल तक वे पैदल ही आए। पांडाल में सीएम का तालियों व जयकारों के साथ ग्रामीणों ने जोरदार अभिनंदन किया।

सीएम के साथ प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री बीड़ी कल्ला, रामेश्वर लाल डूडी, गोविंदराम मेघवाल, भंवरसिंह भाटी, श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया, महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता बाला साहब ठाकोर, गुजरात कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल, महेंद्र गहलोत, राजेन्द्र मुंड, विप्र फाउंडेशन के संरक्षक सुशील ओझा साथ रहे।