






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2026। मुख्यमंत्री का श्रीडूंगरगढ़ दौरा अब नेताओ के शक्ति प्रदर्शन का माध्यम बन गया है। सीएम आज शाम जहां आडसर आने थे लेकिन देर रात दौरा स्थगित हो गया। उसके बाद विधायक ने सोमवार रात को बिग्गा पहुंच कर अपने खास कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की एवं बिग्गा में सीएम दौरा करवाने तय किया। इसके बाद प्रशासन दौड़ा और बिग्गा में संबधित तैयारियों का जायजा लिया। अभी अभी दोपहर बाद फिर से चर्चा आई है कि सीएम का दौरा बिग्गा नही करवा कर तोलियासर करवाये जाने का नया प्रस्ताव हो गया है। इसके बाद श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तोलियासर की ओर दौड़ लगा रहे है। चर्चाओं में है कि सीएम का दौरे से ज्यादा रात्रि विश्राम इस जद्दोजहद का कारण बन रहा है।




