May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों के लिए कल 29 अप्रेल का दिन अति महत्वपूर्ण होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत क्षेत्र के तीन गांवो में आएंगे और उनके साथ कई दिग्गज नेता व हस्तियां भी समारोहों में शामिल होंगे। गांव सोनियासर गोदारान, गुसाईंसर बड़ा तथा धीरदेसर चोटियान में ही नहीं पूरे क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आगमन से जबरदस्त उत्साह का माहौल है। इन गांवों में आयोजक परिवारों सहित ग्रामीण सीएम के स्वागत के लिए आतुर है। तीनों ही स्थानों पर समारोह की तैयारियां जोर शोर हो रही है। आप सभी पाठक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को फॉलो करें और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौरे से सीधे लाइव जुड़ सकेंगे। गुसाईंसर बड़ा में आयोजित प्रभा ओझा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण समारोह व सोनियासर गोदारण में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन का पूरा लाइव श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर दिखाया जाएगा। आप सभी पेज को फॉलो करें जिससे इन समारोहों से सीधे जुड़ सकें और अपनी दुकान में या घर में, खेत में या ढाणी में बैठे आप अपडेट हर बड़ी खबर से।

नीचे दी गई लिंक को फॉलो करें जिससे आप रहें हर बड़ी खबर से अपडेट

https://www.facebook.com/sridungargarhtime