






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2022। मकर संक्रांति के साथ सूर्य के उत्तरायण हो जाने पर सर्दी से राहत की आस लगाए बैठे नागरिकों को आज सुबह मौसम ने निराश किया। आज पूरा अंचल जबरदस्त कोहरे में ढका रहा और सर्दी का सितम बढ़ गया है। सर्दी ने जनवरी के रिकॉर्ड तोड़ने में है दो दिन बाद राहत मिलने के आसार है। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और तटीय प्रदेशों में बरसात के कारण सर्दी बढ़ रही और पूरा उत्तर भारत सर्दी से कांप उठा है। मौसम विभाग ने चुरू में सर्दी का येलो अलर्ट जारी कर दिया है तथा अगले चार पांच दिन तक घना कोहरा देखने को मिल सकता है। श्रीडूंगरगढ़ में आज सुबह कोहरे ने ऐसा घेरा की क्षेत्र में सड़कों पर विजिबलिटी जीरो हो गई। इसका व्यापक असर भी नजर आया और कई लोगों ने यात्रा पर निकलना कैंसल किया। दोपहर 12.30 बजने के बाद भी ठंड से राहत नहीं है क्योंकि हल्की धूप बेअसर है और ठंडी हवाओं ने क्षेत्र को घेर रखा है। नागरिक अलाव का सहारा लेकर गर्माहट लेने की जुगत में नजर आ रहें है। आज नागौर क्षेत्र में कोहरे के कारण एक बस व कार की टक्कर में चार जनों की मौत हो जाने का समाचार भी आया है। ऐसे में मौसम विभाग ने कोहरे से सर्तक रहने की बात कही है।







