






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 23 दिसंबर 2022। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का दौर प्रारंभ हो गया है और मौसम विभाग ने आज का दिन ‘कोल्ड डे’ में दर्ज किया है। चुरू में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा और बीकानेर संभाग घने कोहरे में ढका रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में दोपहर 11 बजे तक कोहरा छाया रहा और सूर्य दिनभर बेअसर नजर आया। गली के नुक्कड़ों पर व खेतों में दिन भर अलाव जलाए गए और बुजुर्ग व बच्चे घरों में दुबके रहें। नागरिक गर्म कपड़ो में लिपटे नजर आए। बाजार में गर्म मूंगफली व घरों की रसोई से गर्म पकोड़े की महक उठती रही।
आगामी दो चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार व शुक्रवार को कोहरे के साथ ही शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आगामी दो तीन दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने उत्तरी राजस्थान में सर्दी का कहर बढ़ने के साथ ही दो तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की बात कही है। बता देवें गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर व चुरू के साथ ही हमारे क्षेत्र में सर्दी बढ़ेगी और चारों ओर कोहरे की जकड़न रहेगी।









