May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2021।  श्रीडूंगरगढ़ अंचल में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम ने करवट ली और बुधवार रात्रि ठंड बढ़ने के साथ ही गुरूवार का दिन भी हल्की ठंडक के साथ प्रारम्भ हुआ है। ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्का कोहरा भी छाया व शुष्क हवाओं का प्रभाव भी रहा। गांव रिड़ी व सातलेरा के किसान मौसम से प्रसन्न है और शिवलाल नैण व गौरीशंकर तावणियां ने बताया कि ठंड बढ़ने से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गेहूं व चने की फसलों के उत्पादन में भी वृद्धि हो सकेगी जिससे किसानों की आर्थिेक स्थिति पर सकारात्मक असर होगा और कोरोना की मंदी मार से पूरे बाजार को राहत मिल सकेगी। आज धुप खिलने से दोपहर तक तापमान में गर्माहट रहेगी व शाम को फिर हल्की ठंड जारी रहेगी। देखें क्षेत्र के विशेष फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में आज सुबह छाया कोहरा, चने को फायदा देगा। (फोटो- शिवलाल नैण)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा भी आज सुबह हल्के कोहरे में लिपटा रहा। (फोटो- गौरीशंकर तावणियां)