May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2024। आज 2024 का पहला दिन कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ प्रारंभ हो गया है। अंचल में लगातार कोहरा छाया है और श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने रविवार सुबह क्षेत्र मे तापमान 7 डिग्री बताया था जो बीती रात बीकानेर में भी दर्ज किया गया है। अचंल के खेत खलियान में सर्दी ओर अधिक है और तापमान और 7 डिग्री से भी नीचे चला गया है। अंचल में खेतों में जानवरों के पास भी आग जलाकर उन्हें गर्माहट देने के प्रयास पशुपालक कर रहें है। दिन में भी सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। ठंडी हवाओं के कारण नागरिक बर्फीली ठंड का अनुभव कर रहें है। विभाग ने 5 जनवरी से पहली शीतलहर प्रारंभ होने व 11 जनवरी तक इसका असर रहने की बात कही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए राजस्थान के सात जिलों में तेज कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मंगलवार को चुरू बीकानेर हनुमानगढ़ सीकर सहित 12 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आ रही है और वर्तमान स्थिति कोहरे के अनुकूल है और अगले 4 दिन कोहरे की स्थिति रहेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेतों में तापमान जमाव बिदूं पर, अलाव जलाकर राहत ढूंढ रहें किसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवो की गुवाड़ में लकड़ियां जलाकर तप करते ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिनभर कड़ाके की ठंड, सुबह ओस की बूंदे हल्की बरसात की तरह प्रतीत हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नौनिहालो दिनभर करते रहें धूप का इंतजार।