May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2025। गांव गुवाड़ में पुरखों ने ऐसी परंपराओं को प्रारंभ किया जिससे गांव की सामूहिकता बनी रहें और धर्म ध्वजा भी लहराती रहें। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में शुक्रवार रात गुरू जसनाथजी महाराज का पारंपरिक सार्वजनिक जम्मा आम गुवाड़ में प्राचीन दिखनादा कुंआ पर संपन्न हुआ। परमहंस संत सोमनाथजी महाराज व महंत भंवरनाथजी के सान्निध्य में आयोजित जम्मा में जसनाथी परंपरा के सबद गायन व विश्वप्रसिद्ध अग्निनृत्य की प्रस्तुतियां हुई। श्रृद्धालुओं ने श्रद्धा व उत्साह के साथ गुरू महाराज के जयकारे लगाए। इस दौरान गुरू महाराज के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया। गांव में हर घर से ग्रामीण आयोजन में शामिल हुए और सामूहिक रूप से गांव की खुशहाली व सुख समृद्धि के लिए प्रार्थनाएं की। जम्मा से पूर्व हलवा व दाल चावल के सामूहिक भोज का आयोजन हुआ जिसमें सभी ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि नई पीढ़ी में सेवा, भक्ति और गांव की एकता का संदेश देने के लिहाज से ये परंपरागत आयोजन दिव्य है। ये गांव की समरसता, सामूहिक एकता व परंपराओं की झलक है। कार्यक्रम में सहीनाथ ज्याणी, नत्थूनाथ मंडा, लेखनाथ ज्याणी, लूणनाथ ज्याणी, पूर्णनाथ महिया, हुक्माराम ज्याणी, भंवराराम ज्याणी, भंवराराम थाकण, बजरंग लाल पारीक, शेराराम मेघवाल, प्रभूनाथ गोदारा, पूर्णनाथ गोदारा, देवाराम झोरङ, जालाराम मेघवाल, रतनलाल धाडेंवा, भींवाराम ज्याणी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।