






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2021। कस्बे की 16 वर्षीय युवती प्रियंका मंगलवार को रात 3 बजे के आस पास घर से निकल गयी। परिजनों का हाल रो रो कर बेहाल है। और वे उसे ढूंढने का हरसंभव प्रयास कर रहें है। पिता सुरेंद्र सोनी ने बुधवार को पुलिस में मामला दर्ज करवाया व बेटी को ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। पुलिस भी बालिका को ढूंढने के प्रयास में जुटी है। चाचा पुखराज ने टाइम्स के पाठकों से भी निवेदन किया है कि बालिका कहीं नजर आए तो 9571287388, 9269919935, 9829702004 नम्बरों पर सूचना दे सकते है।





