






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2021। क्षेत्र के गांव जोधासर व झंझेऊ में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया। दोनों स्थानों पर आयोजित समारोहों में विहिप संरक्षक जगदीश स्वामी ने युवाओं को प्ररेणा देते हुए संगठन से जुड़ने व नियमित समय देने की अपील की। स्वामी ने युवाओं से संस्कृति व देश रक्षा में आगे आकर अपना सक्रिय योगदान देने की बात भी कही। प्रखंड मंत्री संतोष बोहरा ने देश में चल रहें धर्मान्तरण व लवजिहाद के षडयंत्र को हिन्दू संस्कृति पर कुठाराघात बताते हुए युवाओं से जागृति लाने का प्रयास करने की बात कही। इस दौरान विहिप जोधासर में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संयोजक ओमपालसिंह, सहसंयोजक गोविन्द दास, मोतीसिंह, गौरक्षा प्रमुख मुकुनसिंह, सत्संग प्रमुख किशननाथ को दायित्व सौंपा गया। बैठक में कर्णसिंह, भैरूसिंह, शक्तिसिंह, कुलदीपसिंह, अशोक कुमार, राकेश रामावत सहित अनेक युवा उपस्थित रहें।
गांव झंझेऊ में युवाओं को देश धर्म रक्षा का संकल्प दिलवाया व कार्यकारिणी का विस्तार किया। यहां बजरंग दल संयोजक कुशालसिंह, सहसंयोजक शिवसिंह, छैलूसिंह, गौरक्षा प्रमुख फतेहसिंह, सत्संग प्रमुख रामसिंह को दायित्व सौंपा गया है। यहां बैठक में जगदीश नाई, ओमसिंह, लाधुसिंह, रामसिंह सहित अनेक युवा उपस्थित रहें। दोनों स्थानों पर सहतहसील कार्यवाहक जितेन्द्र ने सभी का आभार प्रकट किया।





