May 21, 2026
mews-updated-Recovered

श्रीडूंगगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाइवे पर अतिक्रमण कर बैठे नागरिकों के लिए कल का शुक्रवार ब्लैक-फ्राइडे साबित होने वाला है। एनएचएआई ने यहां अतिक्रमण हटवाने का पूरा होमवर्क आज कर लिया है। एनएचएआई ने 192 अतिक्रमण कारियों को नोटिस दिए थे ओर उनकी अवधि पूरी होने के बाद आज प्रशासन व पुलिस की टीम ने अतिक्रमण स्वतः ही हटा लेने की चेतावनी जारी कर दी है। सिटी पटवारी व सिटी गिरदावर के साथ पुलिसकर्मियों ने सभी दुकानदारों व अतिक्रमण भूमि पर बैठे हर एक जनें को सूचना दे दी है। संभवतः शुक्रवार सुबह यहां अतिक्रमण तोड़े जाएंगे और सालों से यहां पक्के निर्माण कर बैठे लोगों से हाइवे अपनी जमीन खाली करवाएगी। टीम ने पुलिस व मौका मजिस्ट्रेट से जाप्ते की तैयारी करने को लिख दिया है। पुलिस व प्रशासन की ओर से भी तैयारी कर ली गई है।

केवल दो जनों को मिली राहत, 6 की सुनवाई शुक्रवार को ही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइकोर्ट पहुंचे 8 जनों में से दो जनों को 2 फरवरी तक के लिए राहत मिल गयी है। शेष 6 जनों को शुक्रवार को सुनवाई के लिए समय मिल पाया है। अन्य सभी के अतिक्रमण हाइवे की जमीन से हटाए जाएंगे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चपेट में आएंगे।