May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2025। अंग्रेजी माध्यम में आम परिवारों के बच्चे पढ़लिख कर आज के चलन के अनुसार पल बढ़ सकें, इस उद्देश्य से सरकार ने महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूलें खोली। ये स्कूलें अधिकांशत: पुराने भवनों में ही संचालित हो रही है। क्षेत्र में रीड़ी का महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल हो या धनेरू और बाधनूं का स्कूल हो, हालात बदतर ही है। हालांकि हादसों के बाद स्कूलों का स्टाफ भी सक्रिय हुआ है और ग्रामीणों में भी बच्चों की सुरक्षा के प्रति जबरदस्त चिंता का भाव आ गया है। सरकारी भवनों के रखरखाव की पोल पूरे प्रदेश में आमजन के सामने आ रही है। तीनों ही विद्यालयों में बच्चे कक्षाकक्षों से बाहर किसी पेड़ या टैंक में बैठ कर अध्ययन कर रहें है।
बादनूं में किया प्रदर्शन, शिक्षा निदेशालय में कक्षाएं लगाने की चेतावनी, जताया रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बादनूं में स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल के पूनर्निमाण की मांग को लेकर बुधवार को नाराज ग्रामीण सरपंच प्रतिनिधि मालाराम की अध्यक्षता में स्कूल परिसर में धरने पर बैठ गए है। आरएलपी नेता दानाराम घिंटाला ने कहा कि शिक्षा विभाग तुरंत इन पांच कमरों को गिराने व नए भवन की स्वीकृति देवें अन्यथा धरनार्थी इन बच्चों की कक्षाएं बीकानेर में शिक्षा निदेशालय के सामने ही लगाएंगे। घिंटाला ने बताया कि कक्षा 1 से 11 तक 431 विद्यार्थी खुले टैंट के नीचे आमने सामने बैठ कर पढ़ रहें है। जिससे अध्ययन भी पूरी तरह से बाधित हो रहा है। भवन असुरक्षित होने के साथ ही मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट के आगे प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। टाइम्स ने इस संबंध में मंगलवार को प्रमुखता से ग्रामीणों के दर्द को साझा किया। मंगलवार को ही एसडीएमसी की बैठक हुई और बैठक में पांच कमरे गिराने का प्रस्ताव लिया गया। सदस्यों ने बताया कि 18 जनवारी 2024 को भी पांच कमरे जमींदोज किए गए। सदस्यों ने प्रस्ताव लेकर कमरे बनाने की मांग की जिससे बच्चों के बैठने की व्यवस्था हो सकें। यहां कांग्रेस नेत्री नीरू चौधरी सहित अनेक ग्रामीण शामिल है।
धनेरू में जर्जर-ओ-दीवार के साए में पढ़ रहें है बच्चें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू का महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल की दरो ओ दीवार यानी स्कूल का हर कोना जर्जरावस्था में है। विद्यालय में 6 कक्षा कक्ष बने हुए है और ये सभी कक्षा कक्ष क्षतिग्रस्त हो रखें है। स्कूल के कमरों की छत व दीवारों से प्लास्तर उखड़ा हुआ है और सीलन भी आ गई है। स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थी प्रतिदिन डर के साएं में स्कूल आकर पढ़ाई करते है और अभिभावकों के मन मे अनहोनी का डर समाया रहता है। कार्यवाहक संस्थाप्रधान सुरेंद्र स्वामी ने बताया कि स्कूल में कक्षा 5 वीं तक के 37 विद्यार्थियों का नामांकन है। कक्षा कक्ष क्षतिग्रस्त होने के कारण बच्चो को पेड़ के नीचे बिठाकर पढ़ाया जा रहा है। विद्यालय में अभी 7 शिक्षक कार्यरत है। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया था। स्वामी ने बताया कि स्कूल के शौचालयों का प्रयोग आस पास के लोग करते है, जिससे स्कूल की छात्राएं अनेक बार शर्म का सामना करती है। स्टाफ के मना करने के बावजूद ये लोग नहीं मान रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि 1988 से बने इस विद्यालय भवन में मरम्मत कार्य भी नहीं करवाए गए है। सरपंच मोहन स्वामी ने बताया कि ये भवन पुराना व जर्जर होने के साथ कभी भी गिर सकता है। विभागीय अधिकारियों को भवन गिराने के बारे में रिपोर्ट कर दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बादनूं में धरने पर बैठे धरनार्थी, जिलाकलेक्ट्रेट पर धरना देने की चेतावनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धनेरू में महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल का क्षतिग्रस्त भवन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने शीघ्र ही इसे गिराने व नवनिर्माण की मांग की।