May 20, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2023, सुबह के नाश्ते में अगर पौष्टिक चीजें शामिल की जाएं, तो आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इसमें ताजे फलों के अलावा कुछ सूखे मेवे भी काफी लाभकारी हो सकते हैं। पिस्ता इनमें से एक है, जिसे आपको अपने डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा पिस्ता एक बेहतरीन स्नैकिंग ऑप्शन हो सकता है। इसी के साथ पिस्ता उन लोगों के लिए भी काफी अच्छा है, जो वजन मेनटेन करने या फैट घटाने की कोशिश कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि पिस्ता खाने के क्या फायदे हैं।

पिस्ता के फायदे क्या हैं?

1. प्रोटीन से भरपूर: पिस्ता प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है, जो वर्कआउट के बाद मसल बिल्डअप करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा यह मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करके सहनशक्ति को बढ़ा सकता है।

3. सूजन रोधी गुण: बहुत ज्यादा कसरत करने से शरीर में सूजन हो सकती है। पिस्ता में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और सूजन-रोधी कम्पाउंड इससे राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं साथ ही रिकवरी को भी बढ़ावा दे सकते हैं। इससे मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।

4. पेट भरता है: पिस्ता में हेल्दी फैट और फाइबर होते हैं, जो पेट को संतोषजनक तरीके से भरा हुआ रखते हैं और लंबे समय तक तृप्त महसूस कराते हैं।

5. खाने में आसान: पिस्ता एक आरामदायक स्नैक है, जिसके लिए अलग से किसी तैयारी की जरूरत नहीं होती। उन्हें कैरी करना आसान होता है, जिसे ट्रैवेलिंग के दौरान या वर्कआउट के तुरंत बाद भी आसानी से खाया जा सकता है।