






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2022। अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ देने के लिए केंद्र सरकार देश को आर्थिक गुलामी की ओर धकेल रही है। देश को इस आर्थिक गुलामी से बचाने ओर लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवश्यकता है कि युवा कार्यकर्ता कांग्रेस के संगठन मजबूती में जुट जाएं। यह आह्वान पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वरलाल डूडी ने कस्बे के यूथ कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में किया। कांग्रेस संगठन चुनाव हेतु प्रदेश स्तरीय निर्वाचन अधिकारी नियुक्त होने के बाद पहली बार श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर यूथ कॉंग्रेस अध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। इस मौके पर डूडी ने कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी। और अधिकाधिक युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को डिजिटल सदस्यता से जोड़ने की अपील की। इस दौरान संतोष गोदारा
इस मौके पर जिला महासचिव गोल्डन तंवर, विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, शहर अध्यक्ष किशन वाल्मीकि, महेश पिलानिया, बजरंग तेज़ी, महेंद्र मोटसरा, देवीलाल मीणा, गोविंद गुरावा, नासिर हिंदुस्थानी, शुभम शर्मा, विवेक प्रजापति, मुकेश, अजय, आदिल बहलीम, अकबर लुहार, जाकिर खोकर, नबु बहलीम, कुणाल चांगरा, परमेश्वर लाल गोदारा, राधेश्याम बाहेती, दिलीप कुमार सोनी, जगराम बाना, चन्दप्रकाश शर्मा, मोहसिन खान, दुलीचन्द सहित बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने डूडी को बुके देकर अभिनंदन किया





