






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2021। आज शुक्रवार को दिन भर की प्रमुख खबरों की कवरेज के साथ प्रस्तुत है न्यूज ब्रीफ। शुक्रवार को आडसर बास में आयोजित भागवत कथा में आज श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर कृष्ण जन्मोत्सव पर “नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” के जयकारे लगाए वहीं कांग्रेस सरकार के मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन पर ब्लाक कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से रोगियों की सेवा की। वहीं यूथ कांग्रेस से डोटासरा के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए जरूरततमंदों को राशन कीटों का वितरण किया। शुक्रवार को ताल मैदान की सफाई के लिए एसएफआई के बैनर तले छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।
भगवान से द्रव्य नहीं मांगे वरन भक्ति और प्रेम देवें- निर्मल महाराज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भगवान के मंदिर में जाकर कोई द्रव्य नहीं निश्छल भाव से भक्ति और प्रेम भगवान को देवें ये आज सैकड़ो श्रद्धालुओं को कथावाचक निर्मल महाराज ने कहे। उन्होंने कहा कि मांगने से प्रेम कम होता है और देने से बढ़ता है। भगवान की भक्ति में सबकुछ देने की इच्छा होती है। श्रद्धालुओं ने कृष्ण के जयकारे लगाएं और पांडाल में कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। आयोजन समिति के भंवरलाल गहलोत ने बताया कि आगामी सोमवार को कथा की भव्य पूर्णाहुति होगी जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।



कांग्रेस ने पूर्व विधायक की अगुवाई में मरीजों की सेवा कर दी डोटासरा को बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीसीसी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के जन्मदिन पर आज पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई और प्रधान प्रातिनिधि केसराराम गोदारा के निर्देशन में कांग्रेस पार्षदों, कार्यकर्ताओं ने राजकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को फल वितरित किए। इस दौरान डॉ. एस. के. बिहाणी सहित नर्सिंग स्टाफ भी साथ रहा। कॉंग्रेस नेता रामचंद्र राठी, ओम प्रकाश गुरावा, नंदू प्रजापत, शिवरतन नाई, प्रकाश दुसाद, प्रभूराम गोदारा, सीताराम बाना, जैसलसर सरपंच प्रतिनिधि सरजीत जाखड़, आई टी सेल के राजेश मंडा, सुरेश जोशी व पार्षद मनोज पारख, नानूराम कुचेरिया, कादर राईन, पार्षद प्रतिनिधि हीरालाल जाट, अभिषेक चौधरी, दाऊद काजी, श्याम सुन्दर दर्जी, प्रजापति समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष व मनोनित पार्षद रमेश बासनीवाल, प्रहलाद सुनार, संजय माली, रामचंद्र छापोला, शेरदास स्वामी,चन्दनमल कठोतिया, रजनीकांत वाल्मीकि, शिवलाल नायक, वासू माली, साहिल सब्जी फरोश, मुशर्रफ राईन, हरी ज्याणी उपस्थित रहें व अपनी सेवाएं दी। वहीं दूसरी और पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा ने जयपुर पहुंच कर डोटासरा से मुलाकात की एवं जन्मदिन की बधाईयां दी।


यूथ कांग्रेस के युवाओं ने सेवा संस्कार का संकल्प लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डोटासरा के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस के युवाओं ने सेवा संस्कार का संकल्प लिया। देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने युवाओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी की नींव में सेवा के संस्कार है। बाना की अगुवाई में युवाओं ने कच्ची बस्ती में जरूरतमंदों को राशन किट वितरित किए और डोटासरा के सफल राजनीतिक सफर के लिए आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता संतोष गोदारा, परमेश्वर बाना, पदमाराम आदि साथ रहे। 

छात्र संगठन ने प्रदर्शन कर ताल मैदान की सफाई की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसएफआई की अगुवाई में आज छात्रों ने ताल मैदान की सफाई को लेकर आक्रोश रैली निकाली व प्रदर्शन किया। छात्र नारेबाजी करते हुए बाजार से घुमचक्कर होते हुए उपखंड कार्यालय तक पहुंचे।
एसएफआई जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी ने कहा कि एकमात्र खेल मैदान में गंदा पानी भरा है और अतिक्रमण का शिकार हो रहा है। इस दौरान संगठन के सन्दीप जयपाल, गौरव टाडा, विजयपाल भुंवाल, अजय आचार्य, दीपक गोदारा, सोनू स्वामी, मोहित सहित अनेक छात्र शामिल रहें।





