May 21, 2026
00000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2023। गहलोत सरकार की योजनाओं से कांग्रेसी नेता उत्साहित है और जनता के बीच सरकार के रिपीट होने का विश्वास जता रहे है। कांग्रेस के मूलाराम भादू श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो का संदेश लेकर पहुंच रहें है। भादू क्षेत्र के गांव सोनियासर मिठिया, सोनियासर शिवदानसिंह, सोनियासर गोदारण, राणासर, जाखासर गांवों में पहुंचे। यहां दुकानों पर, गलियों में, घरों में वे ग्रामीणों से मिले और अभियान का उद्देश्य समझाते हुए कांग्रेस को एकजुट करने की दिशा में बढ़ने का आह्वान किया। भादू ने बजट की घोषणाओं का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए कांग्रेस को जनहितकारी सरकार बताया। इस दौरान उनके साथ सरपंच नंदकिशोर बिहानी, जाखासर सरपंच मल्लाराम सारण, भंवरलाल जोशी, सन्नाराम रेखाराम ज्याणी, शिवनारायण मुंड, हुकमाराम, नानूराम, राजूराम सिहाग, रामेश्वर लाल सिहाग, रेवंतराम सिहाग, मानकराम सिहाग, रामचंद्र सिहाग, मदनसिंह राजपूत, रामू राम, रविन्द्र जोशी, रावतराम गोदारा, शिवलाल गोदारा, जगदीश सिंवल, मूलाराम कस्वां, छोटूराम कस्वां सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर हाथ से हाथ जोड़ो का पहुंचा रहें संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गलियों में घूम कर मिले ग्रामीणों से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकार के रिपीट होने का जताया विश्वास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अभियान में शामिल हुए ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बांटे पत्रक, बताई बजट की विशेषताएं।