May 20, 2026
कांग्रेस नेता भादू पहुंचे पंजाब चुनाव प्रचार में, मांगे वोट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2024। सातवें चरण के चुनावों की राजनीति गर्म है और अंतिम चरण के चुनाव पंजाब में एक जून को होने है। प्रदेश कार्यकारिणी महासचिव व श्रीडूंगरगढ़ के कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू भी लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को पंजाब पहुंचे है। यहां उन्होंने गुरदासपुर व चंडीगढ़ सीटों पर प्रचार में भाग लिया। गुरदासपुर सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी सुखजिंदर सिंह रंधावा के समर्थन में वोट मांगे। भादू ने टाइम्स को बताया कि गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस को पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आप पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि कई परिवारो को जबरन वसूली के कॉल पर आ रहें है और सीमा पार ड्रोन के जरिए तस्करी एक बड़ा मुद्दा बताया। चंडीगढ़ से प्रत्याशी मनीष तिवाड़ी के पक्ष में भी वोट मांगे। यहां पार्टी कार्यक्रम में भाग लेते हुए बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बताया।