






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ढाई दशकों तक कांग्रेस में अपनी छाप रखने वाले वयोवृद्ध मोतीलाल पुगलिया का देहांत हो गया है। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में 20 वर्ष तक पार्षद रहें और श्रीजैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष पद पर भी रहें। पुगलिया ने संस्था में अनेक पदों पर अपनी सेवाएं दी व अनेक समाजसेवी संगठनों से जुड़े रहें। पुगलिया का निधन जयपुर में उनके निवास पर हुआ तथा उनका अंतिम संस्कार आज शाम से श्रीडूंगरगढ़ में किया जाएगा। पुगलिया के निधन से परिवार में शोक की लहर है और अनेक समाज सेवियों ने शोक प्रकट कर रहें है। पुगलिया अपने पीछे पुत्र अरूण पुगलिया सहित खुशहाल परिवार छोड़कर गए है।



