May 20, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसंबर 2024। पूर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास व रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा शनिवार को बीकानेर जाने के दौरान श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस कार्यालय पर रूके। यहां पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने उनका स्वागत करते हुए साफा पहना कर सम्मान किया। इस दौरान नेताओं ने देश की वर्तमान हालात को चिंतनीय बताते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ पार्टी की रणनीति के तहत पूरजोर विरोध करने की बात कही। नेताओं ने एक स्वर में अंबेडकरजी के खिलाफ दिए गए गृह मंत्री के बयान को शर्मनाक बताते हुए राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज करने को अन्याय करार दिया। नेताओं ने केंद्र को किसान विरोधी के साथ जनविरोधी सरकार बताया। नेताओं ने पार्टी के निर्देशानुसार भाजपा की तानाशाही के खिलाफ आमजन को जागरूक करने का कार्य करेंगे। इस दौरान अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता भी शामिल हुए।