May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2021। नगरपालिका चुनाव की सरगर्मियों में मध्य रविवार सुबह खाजूवाला विधायक और पीसीसी उपाध्यक्ष गोविंदराम मेघवाल श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और बृजलाल सोमानी परिवार सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पूनमचंद, कन्हैयालाल, ब्रह्मप्रकाश, गजानन, सत्यनारायण, ओम प्रकाश, सुरेन्द्र कुमार, श्रीचंद, महावीर प्रसाद, संजय, संपत बोथरा, चाँदरतन राठी, किशन बलदेवा, बिहारीलाल राठी, संपत पारीक, श्याम मोहता, दिनेश डागा, बालचंद मोहता, हनुमान खंडेलवाल, कपिल, रमेश, महेश ने फूलमाला पहना कर उनका स्वागत किया। मेघवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने और बोर्ड बनाने का आव्हान किया। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ राजनीतिक परिदृश्य में विधायक गोविंदराम मेघवाल को पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नजदीकी माना जाता रहा है व उनका यहां आना भी चुनावी चर्चाओं को हवा दे रहा है। लेकिन उनके स्वागत में गोदारा परिवार से किसी व्यक्ति का नहीं होना भी चर्चा का विषय बन रहा है, गणपति धर्मकांटे पर भी उनके आने पर कोई स्वागत का कार्यक्रम नहीं हुआ। बताया जा रहा है मेघवाल सोमानी परिवार से अपने निजी सम्बधों के चलते सीधे उनके आवास पर ही पहुंचे थे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक गोविंदराम मेघवाल का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यकर्ताओं ने मेघवाल को नगरपालिका चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी।